5 नवंबर 2026 - 18:43
ज़ायोनी मीडिया ने लिखा, दुनिया में सबसे नापसंद किया जाने वाले देश बना इस्राईल 

हारेत्ज़ ने अपने संपादकीय में लिखा है कि नेतन्याहू के शासन में इस्राईल एक ऐसे देश के रूप में बदलता जा रहा है, जिसकी छवि दुनिया में नकारात्मक और विषैली बन गई है।

इस्राईल के समाचार पत्र ‘हारेत्ज़’ ने कहा है कि प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू की नीतियों के कारण इस्राईल की छवि दुनिया में बेहद खराब हो गई है। अब दुनिया के कई देश उससे दूरी बनाने और उसके साथ संबंधों से बचने की कोशिश कर रहे हैं।

हारेत्ज़ ने अपने संपादकीय में लिखा है कि नेतन्याहू के शासन में इस्राईल एक ऐसे देश के रूप में बदलता जा रहा है, जिसकी छवि दुनिया में नकारात्मक और विषैली बन गई है।

अखबार ने इस स्थिति के दो प्रमुख उदाहरण दिए हैं। पहला, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का बयान, जिसमें उन्होंने कहा कि अमेरिका इस साल के अंत तक इस्राईल को दी जाने वाली 3.8 अरब डॉलर की सुरक्षा सहायता बंद कर देगा।

हारेत्ज़ के अनुसार, यह फैसला चाहे राजनीतिक कारणों से लिया गया हो या केवल प्रचार का हिस्सा हो, लेकिन इससे पता चलता है कि अमेरिकी जनमत में इस्राईल की छवि कितनी खराब हो चुकी है। यहां तक कि रिपब्लिकन पार्टी के समर्थकों के बीच भी इस्राईल को लेकर नाराजगी बढ़ रही है।

दूसरा उदाहरण यूरोप का है। अखबार के मुताबिक, यूरोपीय संघ के अनुसंधान कार्यक्रम ‘होराइजन’ में ऐसे नए नियम शामिल किए जा सकते हैं, जिनके तहत मानवाधिकारों का सम्मान और संयुक्त राष्ट्र के नरसंहार विरोधी समझौते का पालन अनिवार्य होगा। इससे इस्राईल की इस कार्यक्रम में भागीदारी खतरे में पड़ सकती है।

हारेत्ज़ ने अंत में लिखा कि इस्राईल अब नेतन्याहू को प्रधानमंत्री बनाए रखने का जोखिम नहीं उठा सकता, क्योंकि उनकी नीतियां देश को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर और अधिक अलग-थलग कर रही हैं।

आपकी टिप्पणी

You are replying to: .
टिप्पणीसंकेत
captcha